फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: A few steps away from the outpost, an attempt to rob the jewelery center

बांदा : चौकी से चंद कदम दूर आभूषण केंद्र में लूट की कोशिश

Thu, 08 Sep 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Banda: A few steps away from the outpost, an attempt to rob the jewelery center
07बीएनडीपी26- घटना स्थल का निरीक्षण करते एसपी अभिनंदन व सीओ अंबुजा त्रिवेदी। - फोटो : BANDA
बांदा। चौकी के पास असलहों से लैस तीन बदमाश लूट के इरादे से सराफ की दुकान में घुस गए। व्यापारी और उसकी बेटी को तमंचा लगाकर जेवर समेटने का प्रयास किया। बेटी के शोर मचाने पर बदमाशों ने दुकान के भीतर ही फायर किया, लेकिन वह मिस हो गया। इसके बाद तीनों बदमाश जेवर छोड़कर भाग निकले। सूचना पाकर एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार की शाम सिविल लाइन पुलिस चौकी से कुछ दूर इंदिरा नगर मुख्य गेट पर स्थित आदर्श आभूषण केंद्र में नकाबपोश तीन लुटेरे घुस गए। दुकान मालिक आलोक सोनी और उनकी बेटी रोशनी को तमंचा दिखाकर धमकाया।
विज्ञापन

बदमाशों के जेवर समेटने के दौरान रोशनी ने शोर मचा दिया। इस पर एक बदमाश ने फायर कर दिया, लेकिन वह मिस हो गया। इसके बाद आलोक और रोशनी बदमाशों पर टूट पड़े। भीड़ जुटने से पहले तीनों लुटेरे भाग निकले। दुकान से कोई सामान नहीं ले जा सके। आलोक के मुताबिक बदमाश बाइक से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद एसपी अभिनंदन और सीओ अंबुजा त्रिवेदी फोर्स के साथ दुकान पर पहुंचे। दुकानदार ने बताया कि बदमाश उसकी व बेटी की हत्या करना चाहते थे। उसकी कुछ लोगों से रंजिश है। उधर, फोरेंसिक और फील्ड यूनिट टीम ने भी घटनास्थल से नमूने इकट्ठा किए।

तीनों आरोपी लूट के इरादे से आए थे। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज हासिल किए गए हैं। फुटेज के आधार पर फायर करने जैसी बात सामने नहीं आई है। फिर भी जांच की जा रही है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

07बीएनडीपी27- घटना स्थल पर मौजूद पुलिस बल।

07बीएनडीपी27- घटना स्थल पर मौजूद पुलिस बल।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed