{"_id":"630a5d1eb2f9b87580666956","slug":"banda-a-boy-drowned-while-playing-outside-his-house-banda-news-knp714970847","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर के बाहर खेल रहे बालक की बाढ़ में डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर के बाहर खेल रहे बालक की बाढ़ में डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 27 Aug 2022 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
हर्षित की फाइल फोटो
- फोटो : BANDA
बांदा जिले के बबेरू में यमुना की बाढ़ जानलेवा हो गई है। घर के दरवाजे पर खेल रहे छह वर्षीय बालक की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव में राजाबाबू यादव का पुत्र हर्षित (6) शनिवार को सुबह कुछ बच्चों के साथ घर के बाहर चबूतरे पर खेल रहा था।
चबूतरे के पास यमुना की बाढ़ का पानी भरा था। हर्षित पानी में गिरकर डूब गया। साथ खेल रहे बच्चों ने घरवालों को सूचना दी। उसे पानी से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ताऊ इंद्रजीत यादव ने बताया कि दरवाजे पर बाढ़ का लगभग पांच फीट पानी भरा है। हर्षित इकलौता था। घटना की सूचना लेखपाल को दी गई, लेकिन कोई राजस्व कर्मी मौके पर नहीं आया।