फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: 73 year old man of Banda won medal by running fast in Amethi

अमेठी में तेज दौड़कर बांदा के 73 वर्षीय वृद्ध ने जीता मेडल

Wed, 16 Nov 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Banda: 73 year old man of Banda won medal by running fast in Amethi
वृद्ध धावक मोतीलाल चौरसिया। - फोटो : BANDA
बांदा। अमेठी में आयोजित पांच किलोमीटर दौड़ में बांदा के 73 वर्षीय वृद्ध मोतीलाल चौरसिया ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। उनका चयन 23 फरवरी को कोलकाता में होने वाली नेशनल एथलीट चैंपियन के लिए किया गया है।
विज्ञापन

अमेठी के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में 12 व 13 नवंबर को एथलेटिक प्रतियोगिताएं हुईं। पांच किलोमीटर दौड़ में शहर के मुचियाना निवासी मोतीलाल चौरसिया ने पांच किलोमीटर की दौड़ 27 मिनट में पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें कांस्य पदक दिया गया। उम्रदराज होने के बाद भी उनके हौसले को देख खेल समिति उन्हें चित्रकूटधाम मंडल में सचिव पद के लिए भी मनोनीत किया है। साथ ही कोलकाता में होने वाली दौड़ के लिए उनका नाम शामिल किया है।
विज्ञापन

मोतीलाल चौरसिया ने बताया कि वर्ष 2020 में इंफाल में आयोजित 41वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। यूपी मीट में 100, 200 व पांच किलोमीटर की दौड़ में भी पदक जीते। इसके पूर्व भी कई पदक हासिल कर चुके हैं। उनका कहना है कि खेल के प्रति जज्बा अच्छा हो तो आसानी से मुकाम हासिल किया जा सकता है। युवाओं को हर खेल में पूरे हौसले के साथ मैदान में उतरना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed