फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bahan se mila phir train se cutker di jaan

बहन से मिला फिर ट्रेन से कटकर युवक ने जान दी

Mon, 07 Jun 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
bahan se mila phir train se cutker di jaan
मटौंध। बहन से मिलने के बाद युवक ने रविवार की रात ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि शराब पीने को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। पत्नी को मायके छोड़ने के बाद से वह भी पांच दिनों से घर नहीं आया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसहरी गांव निवासी हजारी कोरी के पुत्र बड़कू (24) ने रविवार की रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास मिली सिम के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां मंझली ने बताया कि रोज शराब पीने को लेकर पुत्र बड़कू और उसकी पत्नी वंदना के बीच अक्सर विवाद होता था। पांच दिन पूर्व ज्यादा झगड़ा हो जाने पर वह पत्नी को उसके मायके मरका छोड़ आया। वह भी घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

फोन पर उसने बताया कि वह काम पर है। रविवार को बड़कू मटौंध रेलवे स्टेशन के नजदीक अपनी बहन रानी और बहनोई से मिलने घर गया था। दिनभर वहीं रुका रहा। रात को बहन से गुटका लेने की बात कहकर निकल गया था, फिर उसकी मौत की सूचना मिली। भाई मुन्नालाल ने बताया कि मृतक ट्रैक्टर चलाता था। तीन साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। एक डेढ़ वर्षीय पुत्री परी है। इसके पूर्व अलग रहने को लेकर कलह होती थी। माता-पिता ने उसे अलग कर दिया था। एक साल से वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ अलग रहता था। शराब पीने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाकर युवती ने की आत्महत्या
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव में उदय नारायण की पुत्री कविता देवी (22) ने रविवार को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां से रेफर किए जाने पर मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कविता के भाई दीपेंद्र कुमार ने बताया कि कविता अविवाहित थी। चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। सबसे अच्छी तरह हंसती-बोलती थी। किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं था। उसकी आत्महत्या से पूरा परिवार स्तब्ध है। भाई ने बताया कि इलाज के दौरान कविता ने सिर्फ इतना बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कोई कारण नहीं बताया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed