{"_id":"65bd4504f314d62d600287d3","slug":"ba-student-pulled-from-outside-the-house-banda-news-c-212-1-sknp1006-106705-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर के बाहर से बीए की छात्रा को खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर के बाहर से बीए की छात्रा को खींचा
विज्ञापन
कमासिन। बीए की छात्रा को मोहल्ले के ही दो सगे भाइयों ने हाथ पकड़कर ई रिक्शे में खींच लिया। छात्रा के विरोध करने पर दोनों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आ गए तो आरोपी भाग निकले। परिजनों ने दोनों भाइयों के खिलाफ थाने में छेड़खानी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी परिवार पारिवारिक की शादी समारोह में गया था। घर में सिर्फ बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार रात नौ बजे करीब वह घर के दरवाजे बैठी थी, आरोप है कि तभी मोहल्ले के दो सगे भाई वहां पहुंचे और छात्रा को घसीटकर जबरन ई रिक्शे में बैठाने का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर उन्होंने छात्रा के कपड़े भी फाड़ दिए। लोगों को आता देख दोनों युवक युवती को सड़क पर धक्का देकर भाग निकले।
कुछ देर बाद निमंत्रण से लौटे छात्रा के माता-पिता को छात्रा ने पूरी घटना बताई। पिता ने मोहल्ले के दो सगे भाई जयप्रकाश व ओमप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घायल छात्रा का सीएचसी में इलाज कराया गया है। उधर, घटना को लेकर परिजनों व मोहल्लेवासियों ने आक्रोश जताते हुए जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। वहीं, थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती व जयप्रकाश के बीच प्रेम प्रसंग भी रहा है।
विज्ञापन
युवती के पिता पहले भी जय प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज करा चुके हैं। लिहाजा मामला पुरानी रंजिश का भी हो सकता है।