{"_id":"6b08695ed9b2b7be010a2513","slug":"avoid-sharing-photos-and-otps-on-social-media-banda-news-c-212-1-bnd1007-155233-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सोशल मीडिया पर फोटो और ओटीपी साझा करने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सोशल मीडिया पर फोटो और ओटीपी साझा करने से बचें
विज्ञापन
फोटो-3- छात्राओं को साइबर अपराध की जानकारी देते सीओ अतर्रा अमरनाथ गुप्ता व साथ में मौजूद प्रधान
बांदा। शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पहुंचे सीओ अतर्रा अमरनाथ गुप्ता ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपनी तिजोरी की चाबी सुरक्षित रखते हैं, उसी तरह सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को भी सुरक्षित रखना चाहिए। इन्हें किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए।
छात्राओं को सोशल मीडिया पर अपनी फोटो का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि शरारती तत्व इनका दुरुपयोग कर सकते हैं। यदि कोई छात्रा ऐसी स्थिति का सामना करती है तो उसे तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा साइबर थाना या नजदीकी थाने में जाकर भी समस्या बताई जा सकती है।
पुलिस की ओर से शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाता है। कार्यक्रम में सवाल-जवाब करने वाली छात्राओं को फाउंडेशन की ओर से पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
-- -- -- -- --
छात्राओं के सवाल और अधिकारी के जवाब
नेहा (कक्षा-11)- फोन न होने पर पुलिस से कैसे शिकायत की जा सकती है।
जवाब- पीड़ित थाना, चौकी या नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र पर जाकर अपनी समस्या बता सकते हैं। वहां त्वरित समाधान किया जाएगा।
-- -- -- -- --
लक्ष्मी (कक्षा-11)- डॉयल 1930 किस तरह काम करता है।
जवाब- ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जाती है। शिकायत का कोड बनाकर मामले का त्वरित निस्तारण किया जाता है। धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए खाते को भी तुरंत लॉक कराया जा सकता है।
-- -- -- -- --
रेसू (कक्षा-10)- डॉयल 112 नहीं लगता है।
जवाब- कभी-कभी डॉयल 112 पर एक साथ कई लोग कॉल करते हैं। ऐसे में संपर्क करने में समस्या आती है। ऐसी स्थिति में नजदीकी थाना या कोतवाली के नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
-- -- -- -- --
भारती (कक्षा-11)- एआई प्लेटफार्म किस तरह काम करता है।
जवाब- एआई का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के उद्देश्य से करना चाहिए। स्नातक के बाद व्यक्ति परिपक्व हो जाता है। एआई विभिन्न कार्यों में सहूलियत देता है, लेकिन इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतना जरूरी है।