फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Auto owner dies in truck collision

ट्रक की टक्कर से आटो मालिक की मौत

Thu, 16 Sep 2021 06:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Auto owner dies in truck collision
बांदा। ट्रक की टक्कर से आटो मालिक की मौत हो गई। इसमें सवार दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एक साल में दो बेटों की मौत से मां बेसुध है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के वासिलपुर गांव निवासी संजय प्रजापति (22) पुत्र कल्कू मंगलवार की रात आटो से गांव लौट रहा था। गांव मोड़ के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक ने किनारे से आटो में टक्कर मार दी। संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। आटो चालक व एक अन्य सवार बच गए। घायल संजय को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चाचा चुन्नू प्रजापति ने बताया कि संजय ने एक माह पूर्व आटो खरीदा था। तीन साल पूर्व पिता की बीमारी से मौत हो चुकी। पिछले वर्ष 14 वर्षीय छोटे भाई अंजय की टिटनेस से मृत्यु हो गई थी। संजय एकलौता बचा था। उसकी मौत से मां बेसुध है। मृतक अविवाहित था और आटो व खेतीबाड़ी से परिवार पाल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बघंडा गांव निवासी जगराम सिंह के 13 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र सिंह को बुधवार की रात सर्प ने डस लिया। परिजनों ने पहले घरेलू उपचार किया और झाड़फूंक कराई। हालत बिगड़ने पर उसे तिंदवारी पीएचसी ले गए। पिता ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मी द्वारा लिखा-पढ़ी में समय ज्यादा लगाने से पुत्र की हालत और बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक कक्षा चार में पढ़ता था। तीन भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed