{"_id":"64aaf9a8170d9839890cd256","slug":"auto-full-of-passengers-overturned-to-save-cattle-farmer-died-banda-news-c-212-1-bnd1001-273-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मवेशी को बचाने में सवारियों से भरा ऑटो पलटा, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मवेशी को बचाने में सवारियों से भरा ऑटो पलटा, किसान की मौत
विज्ञापन
बांदा। सड़क पर घूम रहे मवेशी को बचाने में सवारियों से भरा आटो पलट गया। इससे वृद्ध किसान समेत तीन लोग घायल हो गए। किसान को सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार की रात 10 बजे उसकी मौत हो गई।
जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव के संत कुटी का डेरा निवासी रामखिलावन (55) शनिवार को सुबह नौ बजे करीब गांव से चौकी पुरवा में आयोजित पंचायत में शिरकत करने गया था। शनिवार की शाम सात बजे करीब वह आटो में सवार होकर गांव आ रहा था। गौरीकला गांव के पास चौराहे पर अचानक सामने आए मवेशी को बचाने में आटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
इसमें सवार किसान रामखिलावन, व बरेहटा गांव निवासी चुनकी (45) व रामसनेही (55) घायल हो गए। तीनों को जसपुरा सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से रामखिलावन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में रात 10 बजे मौत हो गई। मृतक के मौसरे दामाद अच्छेलाल ने बताया कि 10 बीघा जमीन है। दो पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने बताया कि आटो पलटने से किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।