{"_id":"681114f606561fa4040334cc","slug":"auto-and-e-rickshaw-collide-head-on-six-people-seriously-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-125743-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ऑटो व ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत, छह लोग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ऑटो व ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत, छह लोग गंभीर
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव के पास ऑटो व ई रिक्शा की मंगलवार की शाम आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें ई- रिक्शे में सवार छह लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करतल की ओर से नरैनी जा रहे आटो व बांदा की ओर से नरैनी जा रहे ई रिक्शा के बीच भिड़ंत हुई है। हादसे में ई रिक्शा सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गया। इससे रिक्शे में सवार नहरी गांव निवासी शिवकुमार (55), गुमानगंज के रहने वाले छोटेलाल (50), मुकेरा गांव निवासी कमला देवी (55), पार्वती देवी (42), जमवारा गांव की सुनीता (40), और कल्हरा की बशीरन (60) गंभीर घायल हो गईं।मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से रिक्शे के नीचे दबे घायलों बाहर निकाला गया। कोतवाली पुलिस ने सभी को निजी वाहनों के ज़रिए सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --