फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Authorities believed the loss of 25.75 billion

दैवीय आपदा में मंडल प्रशासन ने माना 25.75 अरब रुपये का नुकसान

Sun, 22 Mar 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 22 Mar 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Authorities believed the loss of 25.75 billion

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में प्रशासन ने ओला और बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर लिया है। शनिवार को यह रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। मंडल में 1843 गांवों के 6,16,125 किसानों को प्रभावित बताया गया है।

विज्ञापन


इन्हें राहत के लिए प्रदेश सरकार से 25 अरब 75 करोड़ 40 लाख रुपये मांगे गए हैं। फिलहाल शासन ने 11.70 करोड़ रुपये ही उपलब्ध कराए हैं। इनमें 4.10 करोड़ किसानों को बांट दिए जाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


कई दिनों तक चारों जिलों में राजस्व और कृषि विभाग द्वारा किए गए सर्वे के बाद शनिवार को रबी फसल में हुई क्षति का लेखा-जोखा तैयार कर लिया गया। शासन ने फिलहाल मांगी गई मदद का मात्र 4.54 फीसदी पैसा 11.70 करोड़ ही दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दो करोड़ बांदा को, 6.20 करोड़ चित्रकूट को, 2.50 करोड़ महोबा को और एक करोड़ हमीरपुर को मिले हैं। प्रशासन ने दावा किया है कि बांदा में 5650 प्रभावित किसानों को दो करोड़, चित्रकूट में 2736 किसानों को एक करोड़ आठ लाख 13 हजार, महोबा में 814 किसानों को 48 लाख 20 हजार और हमीरपुर में 3372 किसानों को 54 लाख 43 हजार रुपये बांटे जा चुके हैं। 

पांच हजार से ज्यादा नहीं मिलेगी मदद
मंडल के चारों जिलों में प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक प्रदेश सरकार भरपूर मदद दे भी दे तो किसानों को अधिकतम पांच हजार रुपये से ज्यादा हाथ नहीं आएंगे। सरकारी सर्वे में दर्शाए गए नुकसान और सरकार से मांगी गई मदद में बांदा जनपद के किसानों को प्रति किसान 4293 रुपये मिलेंगे।

यहां 2,69,975 किसानों के लिए 11,568.46 लाख रुपये मांगे गए हैं। चित्रकूट में प्रति किसान को सिर्फ 3645 रुपये हाथ लगेंगे। यहां 20,654 किसानों के लिए 620 लाख रुपये मांगे गए हैं। महोबा के किसानों को सबसे ज्यादा प्रति किसान 5037 रुपये की मदद मिल सकती है।

यहां 1,72,357 किसानों के लिए 8682.93 लाख रुपये मांगे गए हैं। हमीरपुर मेें हरेक पीड़ित किसान के हिस्से में सिर्फ 3187 रुपये आएंगे। यहां 1,53,139 किसानों के लिए प्रशासन ने 4882.77 लाख रुपये की फरमाइश की है।

आपदा से तीन मौतें भी प्रशासन ने स्वीकारीं
मंडल में दैवीय आपदा से प्रशासन ने तीन मौतें स्वीकार की हैं। मरने वालों में दो मासूम बच्चे और एक वृद्ध है। प्रशासन का दावा है कि इनके वारिसों को डेढ़ लाख रुपये की मदद दी गई है।

शनिवार को शासन को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि चित्रकूट में आपदा से कुमारी रेनू (12), अंतिम (7) और नन्हीं (58) की मृत्यु हुई है। दैवीय आपदा से तीन पशुओं की भी मौत बताई है। यह भी चित्रकूट जनपद की हैं।


इनमें खजुरिहा खुर्द (मऊ) के देशराज की भैंस, सकरौहा (मानिकपुर) के भवानी की भैंस और खजुरिहा कलां (मऊ) के मोहन की बछिया शामिल है। प्रशासन के मुताबिक भैंस मालिकों को 16,400 रुपये और बछिया पशु पालक को 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed