{"_id":"684dbde21436eb3a780a833b","slug":"aunt-and-niece-committed-suicide-by-hanging-banda-news-c-212-1-sknp1006-128185-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बुआ और भतीजी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बुआ और भतीजी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर गांव के मजरा धरीखेड़ा गांव की घटना
दोनों किशोरियों के परिजनों ने कुछ भी कहने से किया इनकार
-पड़ोसियों के मुताबिक, दोपहर के समय सुनी थी झगड़े की आवाजें
संवाद न्यूज एजेंसी
पैलानी (बांदा)। घर में शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बुआ और भतीजी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों के मुताबिक, दोपहर में घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि परिजन इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शाम को वह हैंडपंप से पानी भरने गई थी। वहां से लौटकर घर आईं तो बेटी (16) और रिश्ते की भतीजी (14) घर के कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी से दुपट्टे से लटकी मिलीं। कमरे का दरवाजा खुला था। शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह, नायब तहसीलदार जसपुरा वेद प्रकाश, एसआई सुरेश कुमार पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच कराई। वह खुदकुशी का कारण नहीं बता पाईं। पिता मजदूरी करते हैं। दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ी थी। कक्षा 10 तक पढ़ी थी।
विज्ञापन
उधर, दूसरी किशोरी के पिता ने बताया कि वह पैलानी में मकान के लिए बरसाती पन्नी लेने गए थे। लौटकर आए तो बेटी ने खाना दिया। खाना खाने के बाद किशाेरी आ गई। उसन फ्रिज का पानी पीने के लिए मांगा। पानी पीकर बेटी को अपने घर ले गई। वहीं दुपट्टे से फंदा लगा लिया। पारिवारिक रिश्तों में प्रीति बुआ और जमीला भतीजी थी।