{"_id":"57c1d4bb4f1c1bf638d4fd90","slug":"atul-maheshwari-scholarship-application-and-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ आवेदन चार दिन और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ आवेदन चार दिन और
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति आवेदन के लिए छात्रों को जानकारी देते उप प्रधानाचार्य राजकुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ एक बार फिर मेधावियों के लिए मौका बनकर आई है। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने इस बार छात्रवृत्ति की रकम में इजाफा किया है। कक्षा 9 और 10 के मेधावियों को 30 हजार और कक्षा 11 व 12 के मेधावियों को 50 हजार रुपये एकमुश्त मिलेंगे। आवेदन के लिए अब मात्र चार दिन शेष हैं। 31 अगस्त तक आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ कई साल से लिखित परीक्षा आयोजित कर इसमें सफलता हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सालाना छात्रवृत्ति दे रहा है। पिछले साल चित्रकूटधाम मंडल में आधा दर्जन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इन्हें छात्रवृत्ति की दो वार्षिक किश्तें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
उधर, मेधावियों के लिए फिर मौका आ गया है। ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2016’ में 36 मेधावियों को 14 लाख 40 हजार रुपये दिया जाना है। इसके आवेदन पिछले एक पखवारे से ऑनलाइन किए जा रहे हैं। 31 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
सिर्फ आनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे हैं। परीक्षा की तिथि और स्थान बाद में घोषित होगी। उधर, इंटर कालेजों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति आवेदन को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है। विद्यार्थियों को कालेजों में इसकी जानकारियां देकर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।