{"_id":"69e7d37cee3653b71a03f4da","slug":"attempted-rape-of-sister-in-law-husband-and-brother-in-law-threw-her-from-the-roof-when-she-protested-banda-news-c-212-1-sknp1006-145005-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भाभी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पति और देवर ने छत से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भाभी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पति और देवर ने छत से फेंका
Wed, 22 Apr 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर पति और देवर ने छत से फेंक दिया। महिला ने चौकी सिविल लाइन में शिकायत की तो न पुलिस ने मेडिकल कराया और न ही रिपोर्ट लिखी। घायल महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका देवर अक्सर उसके साथ छेड़खानी करता है। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। 9 अप्रैल को उसने महिला थाने में शिकायत की थी। जिस पर थाने में देवर ने किसी प्रकार का मतलब न रखने की बात लिखकर दी थी। 20 अप्रैल की शाम जब वह घरेलू कार्य निपटा रही थी तभी उसके देवर ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया और नीचे गिराकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने पुलिस बुलाने की धमकी दी तो शाम को उसकी ननद, सास, पति और देवर ने उसे पकड़कर छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उसने चौकी में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने पुलिस अधीक्षक से देवर, देवरानी, ननद, पति, सास व ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच कराकर प्राथमिकी दर्ज कराने का आश्वासन दिया है।