फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Attempt to drag girl student out of school

Banda News: विद्यालय के बाहर छात्रा को खींचने का प्रयास

Sat, 11 Nov 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 11 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Attempt to drag girl student out of school
बांदा। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो युवकों ने छात्रा को विद्यालय के बाहर पकड़ लिया। उसका मुंह बंद कर उसे खींचने का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर निकल सकी। पुलिस ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर केन पथ में दसवीं की छात्रा है। वह चार नवंबर को दोपहर दो बजे छुट्टी के बाद विद्यालय से गेट के बाहर निकली तो उसे पहले से ही मौजूद आरोपी अरुण कुमार निवासी मोहल्ला जेल रोड अपने एक साथी के साथ दबोच लिया। उसका मुंह बंद कर खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बेटी ने मदद के लिए शोर मचाया और किसी तरह छुड़ाकर वहां से भागी। लोगों ने जब यह देखा तो बेटी को बचाने के लिए वे आगे बढ़े। तभी आरोपी धमकाते हुए रेलवे क्रासिंग से भाग गए। आरोपी पूर्व में भी छात्रा को धमका चुके हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed