फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Attack on pregnant woman with ax in protest against rape

गर्भवती पर दुष्कर्म के विरोध में कुल्हाड़ी से हमला

Sat, 12 Mar 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Attack on pregnant woman with ax in protest against rape
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपियों ने गर्भवती महिला को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उधर, पति की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव की 22 वर्षीय महिला अपनी गर्भवती जेठानी (26) के साथ शुक्रवार की शाम खेत गई थी। तभी गांव के पांच दबंग आए और देवरानी को पकड़ लिया। दुष्कर्म का प्रयास किया। जेठानी ने विरोध किया तो आरोपियों ने पहले उसे पीटा। फिर कुल्हाड़ी मार दी। उसके अचेत होने पर आरोपी मौके से भाग गए। देवरानी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर आए।
विज्ञापन

परिजनों ने घायल गर्भवती को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे मेडिकल कालेज भेज दिया। परिजनों ने बताया कि पेट में चोट लगने से गर्भपात हो गया है। इंसपेक्टर बांके बिहारी ने बताया कि घायल युवती के पति की तहरीर पर औगासी गांव निवासी संजय सिंह, पप्पू, देउवा व सर्वेश के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed