फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   attack on police

बालू माफिया ने सिपाही पर ताना तमंचा, गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 18 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
attack on police

पुलिस पर फायरिंग की घटना को दो दिन भी नहीं बीते थे कि बालू माफियाओं ने एक बार फिर खाकी पर तमंचा तान दिया। ट्रैक्टर-ट्राली पर अवैध रूप से बालू लेकर जा रहे बालू माफिया ने सिपाही पर तमंचा तान दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे एसओ ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर मालिका और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अवैध खनन और शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


मटौंध थाने की पुलिस चार दिन से अवैध बालू खनन में लगे माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है। शुक्रवार की सुबह मरौली घाट से अवैध खनन कर बालू ढो रहे ट्रैक्टरों को दो सिपाहियों ने रोक लिया। ट्रैक्टर पर बैठे बालू माफिया बालेंद्र कुमार पाल ने सिपाही पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन


सिपाही ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष उमापति मिश्रा व एसआई गौरव तिवारी को दी। थोड़ी देर में थानाध्यक्ष एसआई और भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर ट्रैक्टर चालक और बालू माफिया को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। ट्रैक्टर चालक विमल तिवारी पुत्र शिवनारायण (उरदना, मौदहा) को भी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार रात राजघाट पर बालू ढोने वाले ट्रैक्टरों से चौथ वसूली की सूचना पर जा रही पुलिस पार्टी पर बालू माफियाओं ने फायरिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed