{"_id":"6744cd481719cf08a90e7dc6","slug":"attack-in-dispute-over-removing-car-from-the-road-banda-news-c-212-1-sknp1006-118572-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रास्ते से कार हटाने के विवाद में हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रास्ते से कार हटाने के विवाद में हमला
विज्ञापन
बांदा। रास्ते से कार हटाने को लेकर चार दिन पहले हुए विवाद के चलते सोमवार की सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों को तमंचे की बट, लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मटौंध थाना क्षेत्र के चिलेहटा गांव निवासी नत्थू (50), उसके भाई बाबूपाल (35), रामदेव (36) और पुत्र महेश्वरी दीन (25), राजबहादुर (22) को सोमवार को सुबह त्रिवेणी गांव निवासी कमलेश (37) व उसके परिवार के सात लोगों ने घेरकर तमंचे की बट, लाठी और कुल्हाड़ी से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।
घायल नत्थू ने बताया कि 21 नवंबर को वह बहू की विदा कराकर घर लाए थे। रास्ते में कार खड़ी कर बहू की अगुवानी कर रहे थे। तभी त्रिवेणी गांव का कमलेश ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और रास्ते से गाड़ी हटाने के लिए कहने लगा। उन्होंने बहू की अगुवानी के बाद गाड़ी हटाने की बात कही तो अभद्रता की। इसी कहासुनी की खुन्नस में कमलेश व उसके परिवार वालों ने हमला किया है। उधर, मारपीट में कमलेश को भी गंभीर चोटें आईं हैं। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।