फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Atarra winner in senior boys category and Banda winner in junior category

Banda News: सीनियर बालक वर्ग में अतर्रा और जूनियर में बांदा विजेता

Wed, 04 Sep 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Atarra winner in senior boys category and Banda winner in junior category
बबेरू। जेपी शर्मा इंटर काॅलेज में मंगलवार को जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें सीनियर बालक वर्ग में अतर्रा और जूनियर बालक वर्ग में बांदा टीम विजेता रही। सब जूनियर बालक वर्ग में बांदा विजेता, सीनियर बालिका वर्ग में अतर्रा, जूनियर बालिका वर्ग में बांदा विजेता रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तीन टीमो मे अतर्रा ,बबेरु, बांदा ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विधायक विशंभर सिंह यादव व प्रबन्धक राजेश अग्रहरि ने फीता काटकर उद्घाटन किया। क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओ का ऐसे आयोजनों से बच्चों में निखार आता है। सीनियर बालक वर्ग में अतर्रा व बबेरु के बीच मैच खेला गया, इसमें अतर्रा ने बबेरु को आठ प्वाइंट से हराया। जूनियर बालक वर्ग में बांदा व बबेरु के बीच खेला गया, इसमें 30 प्वाइंट लेकर बांदा ने बबेरु हराया। सब जूनियर बालक वर्ग में बांदा बबेरु के बीच खेला गया, इसमें बांदा टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

बालिका सीनियर वर्ग में अतर्रा व बांदा के बीच खेला गया, जिसमें अतर्रा टीम 19 प्वाइंट से विजयी रही। जूनियर बालिका वर्ग में बांदा व अतर्रा के बीच खेला गया। इसमे बांदा 26 प्वाइंट से लेकर विजयी रही। समापन पर नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव ने विजेता टीम को शील्ड देकर प्रोत्साहित किया। स्कोरर वंदना चौधरी, रजनीश गुप्ता, रेफरी फरीद बाबा, कृष्णदेव भारतीय, वीरेंद्र सिंह चन्देल रहे। संचालन राजेश तिवारी व विनय सिंह ने किया। विद्यालय प्रधानाचार्य डा. श्याम मनोहर राव ने आए हुए अतिथियों का आभ्ज्ञार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed