{"_id":"5820b6a74f1c1ba16fb37391","slug":"atarra-beat-the-girwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतर्रा ने गिरवां को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतर्रा ने गिरवां को हराया
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
cricket logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खत्रीपहाड़। डीपीएल सीजन-5 क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन अतर्रा ने गिरवां को 89 रनों से शिकस्त दी। अतर्रा के शिवमूरत को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विंध्यवासिनी क्रिकेट मैदान में सोमवार को अतर्रा ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवरों में 172 रन बनाए।
शिवमूरत ने तीन चौकों व तीन छक्कों की मदद से 45 व आसू डिस्कवर ने चार छक्के की मदद से 30 रन बनाए। गिरवां टीम से गेंदबाज पीयूष ने चार और विवेक तिवारी ने तीन विकेट लिए। जवाब में डीडी गिरवां टीम 83 रनों पर आल आउट हो गई।
विज्ञापन
सौरभ ने 23 व गोविंद ने 13 रन बनाए। अतर्रा के बालर अंशुल ने तीन व भानु व अमित ने दो-दो विकेट लिए। मैन आफ द मैच का पुरस्कार मनीष शुक्ला ने शिवमूरत को सौंपा। अंपायर सूर्यप्रताप मिश्रा व संदीप तिवारी और कमेंट्रेटर मोनू शुक्ला व अनीस मोहम्मद रहे। स्कोरिंग लवलेश यादव ने की। आयोजन समिति अध्यक्ष चंदन शुक्ला, गरीबदास, नीलू द्विवेदी, बृजेश कुमार, संदीप शुक्ला, सिद्धार्थ त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन