फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ASP's relationship with mining mafia exposed

एएसपी के खनन माफिया से संबंध उजागर

Wed, 15 Sep 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
ASP's relationship with mining mafia exposed
बांदा : निलंबित एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान। - फोटो : BANDA
बांदा। मध्य प्रदेश से बालू के अवैध खनन और परिवहन में माफिया से संबंध उजागर होेने पर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप चौहान को कर्तव्यों व दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और उदासीनता का हवाला देते हुए अपर मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में यह भी कहा गया है कि अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक की कठोर चेतावनी के बावजूद एएसपी ने अपने आचरण में सुधार नहीं किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान पिछले वर्ष 26 जून को यहां तैनात किए गए थे। उनपर बालू के अवैध खनन और परिवहन करने वाले माफिया पर नियंत्रण में असफलता का आरोप लगा।
विज्ञापन

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) लखनऊ की जांच में एमपी से खनन होकर आने वाली बालू की गाड़ियों को गिरवां और नरैनी कोतवाली से पास कराने के बारे में कई बार माफिया की अपर पुलिस अधीक्षक से मिलने का उल्लेख है। इससे स्पष्ट है कि एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने बालू के अवैध खनन और परिवहन करने वाले माफिया के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की। यह घोर लापरवाही का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि उन्होंने पद के दायित्वों और कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती, जबकि अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) द्वारा उनकी व्यक्तिगत पत्रावली में दो और पुलिस महानिरीक्षक (चित्रकूटधाम परिक्षेत्र) ने एक कठोर चेतावनी दी थी। इसके बावजूद उनके कार्य और आचरण में सुधार नहीं हुआ। इससे प्रतीत होता है कि उन्होंने जानबूझकर अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती है।

लक्ष्मी निवास मिश्रा होंगे नए एएसपी
बांदा। एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान के निलंबन के बाद सीतापुर में दूसरी वाहिनी पीएसी में उप सेनानायक रहे लक्ष्मी निवास मिश्रा को यहां का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव ने नए एएसपी लक्ष्मीनिवास मिश्रा के स्थानांतरण का आदेश भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed