{"_id":"5d72a0d28ebc3e0136629f8b","slug":"asp-investigated-through-the-way-of-co-housing-banda-news-knp5120208198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ आवास के रास्ते एएसपी ने खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ आवास के रास्ते एएसपी ने खंगाले
विज्ञापन
अतर्रा में सीओ आवास परिसर की सघन पड़ताल करते अपर एसपी व पुलिस।
- फोटो : BANDA
अतर्रा। क्षेत्राधिकारी के सरकारी आवास में चार दिनों पूर्व दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस लगातार हाथ-पैर मार रही है। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल की उपस्थिति में पुलिस टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के सभी रास्तों का मुआयना किया। चिकित्साधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव से भी बातचीत की।
सीएचसी परिसर में बने सरकारी आवासों में क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह का भी आवास है। मंगलवार को दोपहर सूना मौका पाकर चोरों ने बेडरूम में रखी लोहे की अलमारी का ताला तोड़ा। इसमें से जेवर और कैश आदि पार कर दिए। हालांकि क्षेत्राधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में चोरी गए सामान का ब्योरा अभी नहीं दिया है।
उनका कहना है कि पत्नी बाहर गई हैं। उनके आने पर ही पता चलेगा। चोरी का पर्दाफाश करने के लिए स्थानीय थाना समेत कई थानों की पुलिस, एसओजी, डॉग स्क्वॉयड, फोरेंसिक टीम रात-दिन जुटी है, लेकिन चार दिनों के बाद भी फिलहाल उनके हाथ खाली है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए हैं। बताया जा रहा है कि चोर युवा उम्र का है। घटना के समय वह विशेष प्रकार के कपड़े पहने था। पुलिस ने यहां कस्बे के लॉज, रेस्टोरेंट आदि के सीसीटीवी फुटेज देखे हैं।