फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ashutosh became the District President of the Primary Teachers Association

आशुतोष बने प्रथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

Mon, 20 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh became the District President of the Primary Teachers Association
Ashutosh became the District President of the Primary Teachers Association - फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बांदा इकाई के चुनाव में रविवार को आशुतोष त्रिपाठी तीसरे बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। प्रजीत सिंह को मंत्री, रमाशंकर यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बैजनाथ को कोषाध्यक्ष और जय किशोर दीक्षित को संयुक्त मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

राजा देवी डिग्री कॉलेज, नरैनी रोड में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा व महामंत्री संजय सिंह के निर्देश पर निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र श्रीवास्तव (प्रांतीय उपाध्यक्ष) व पर्यवेक्षक अखिलेश पांडेय (प्रांतीय संगठन मंत्री) की निगरानी में चुनाव कराए गए। सभी पदों पर एक-एक नामांकन ही हुआ।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष शिवरतन सिंह चौहान, पूर्व जिला मंत्री मइयादीन यादव, पूर्व मांडलिक मंत्री कामत प्रसाद मिश्र, भुवनेंद्र यादव, राजेश द्विवेदी, केपी सिंह, राजेश तिवारी, विनय प्रताप सिंह, सुनील वर्मा, चंद्रशेखर त्रिपाठी, संतोष सविता, आशुतोष गौतम, राजेश यादव, जोगेंदर सिंह, विवेक यादव, हरवंश श्रीवास्तव, इंद्रजीत निषाद, राजवीर सिंह, छोटे बाबू, शिवरतन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पदाधिकारी भी चुने गए
संघर्ष संयोजक नरेंद्र सोनी, देवेश स्वरूप निगम, सुधीर श्रीमाली, विजय बहादुर साहू, रामकिशोर पांडेय, राजेश यादव, महिला संघर्ष संयोजिका निधि श्रीवास्तव, रंजना यादव, वर्षा शिवहरे, मंदाकिनी विश्वकर्मा, मीनाक्षी नामदेव, हिमानी गुप्ता चुनी गईं। जिला उपाध्यक्ष अंजना तिवारी, पूनम यादव, राकेश सिंह, अजय गुप्ता, रामसुफल कश्यप, राजेश यादव और संगठन मंत्री सुनीता प्रजापति, डॉ.नंदिता चौहान, शंशाक शेखर, अशोक अग्निहोत्री, सुशील मिश्रा, उमाशंकर यादव, प्रचार मंत्री रजनी जैन, संगीता सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, रामचंद्र शिवहरे, जनमेजय सिंह, सुनील मिश्रा बने। उपमंत्री पूजा त्रिवेदी, सुमिता श्रीवास्तव, अभय कश्यप, शिव कुमार पांडेय, शिवसागर साहू, फूलचंद्र यादव, मीडिया प्रभारी अनामिका सिंह, कृतिका वर्मा, अशोक गौतम, राजेंद्र सोनकर, मानवेंद्र यादव, अकील सिद्दीकी, जनपदीय सचेतक श्याम नारायण शुक्ल, रामचंद्र वर्मा, गौरव श्रीवास्तव, राकेश शिवहरे, हीरालाल वर्मा, कमलेश गुप्ता को बनाया गया। एकाउंटेंट जय गोपाल और आय-व्यय निरीक्षक अनुरुद्ध श्रीवास चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed