फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Arts festival artists show talent

कला उत्सव में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 21 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 21 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Arts festival artists show talent
नटराज म्यूजिक स्कूल में प्रतिभा विकास संस्कारशाला के समापन पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करतीं बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। नटराज म्यूजिक डिग्री कॉलेज में चल रहे प्रतिभा विकास संस्कारशाला का सोमवार को समापन हुआ। आखिरी दिन कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। नृत्य में अनुष्का और अनामिका की टीम तथा गायन में शुभांगनी की टीम ने बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की ओर से 35 दिनों से चल रही कार्यशाला के अंतिम दिन कला उत्सव कार्यक्रम हुआ। उमांगी, अश्लेषा, शुभांगनी ने ‘अश्चुतम केशवम’ भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की। राजाभइया, अविनाश निगम ने गीत और आरजू गुप्ता व निश्छल ने गजल पेश की। वादन में प्रियंका गुप्ता, श्रेयांश, शिवानी गुप्ता, सारिका सिंह, आकांक्षा, सोनम, प्रिया, ज्योति ने उत्कृष्ट स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


चित्रकला में एलिशा सागर प्रथम रहीं। मार्शल आर्ट में शेफाली, अश्लेषा, अदिति, राजवर्धन आदित्य राजपूत प्रथम रहे। आर्ट क्राफ्ट व ब्यूटीशियन में लक्ष्मी गुप्ता, रश्मि द्विवेदी, प्रशिष्टि शुक्ला, तुषा त्यागी, शिवांशी, अनुष्का वर्मा, स्वर्णिम, हर्षिता, हिमाद्री, शांभवी, स्नेहा, कशिश, नेहा, सीता, वैभवी, अन्वेषा का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नृत्य में अनुष्का, आरूषी, आयुषि, अनन्या, अनामिका, महक, कोमल, क्षमा, सृष्टि, सोनाली ने अच्छी कला दिखाई। इससे पहले काशी से आए सतीश पालीवाल व क्षेत्रीय मंत्री सनादिक वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की। उपभोक्ता फोरम के जज भूपेंद्र शुक्ला, सीओ आरके मिश्रा, संतोष गुप्ता, निकिता गोयल, दीन दयाल सोनी, नंद किशोर, रामकेदार, हर्षित, रजनीश वर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed