{"_id":"5dac9b508ebc3e0164408e28","slug":"arsh-won-gold-in-up-state-badminton-banda-news-knp520997234","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी स्टेट बैडमिंटन में अर्श ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी स्टेट बैडमिंटन में अर्श ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
यूपी-स्टेट अंडर-15 बैडमिंटन में चैंपियन बना मोहम्मद अर्श।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शरीर चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पिता को बैडमिंटन खेलता देख महज 10 वर्ष की उम्र में शौकिया रैकेट थामने वाला मोहम्मद अर्श अब 15 वर्ष की उम्र में बैडमिंटन का ‘अर्श’ (आसमान) छू रहा है। उसने अंडर-15 यूपी स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। अब वह नेशनल मुकाबले के लिए तैयारी कर रहा है। यह मुकाबला दिसंबर में उड़ीसा में होगा।
शहर के बलखंडी नाका निवासी टेलर मास्टर अशफाक अहमद के बेटे मोहम्मद अर्श ने घर में पिता को खेलते देख खुद भी बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। उसका शौक और जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। हार्पर क्लब में उसने अपने कॅरियर की शुरुआत की। कोच अनवर अली ने उसे बैडमिंटन के गुर सिखाए। जिलास्तरीय बैडमिंटन मैचों में उसने तीन बार गोल्ड मेडल जीते।
वर्ष 2017 में अंडर-13 में पहली बार राज्यस्तरीय बैडमिंटन में गोरखपुर में भाग लिया। उसके बाद 2018 में हापुड़ में अंडर-13 राज्य स्तरीय मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता। इसी के बाद उसका अंडर-13 में नेशनल मुकाबले की टीम में चयन हुआ। 15 वर्ष की उम्र होने पर वर्ष 2018 में झांसी में अंडर-15 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी वर्ष तेजपुर (असम) में अंडर-13 का गोल्ड मेडल जीतने का गौरव मिला।
विज्ञापन
इसी अक्तूबर में 17 से 19 तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता (अंडर-15) में अर्श ने अपने पार्टनर दिव्यम अरोड़ा (सहारनपुर) के साथ गोल्ड मेडल जीता है। इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल नीर नेहवाल (नोएडा) और दक्ष गौतम (आगरा) की जोड़ी को मिला है। मोहम्मद अर्श अब दिसंबर में भुवनेश्वर (उड़ीसा) में होने वाले अंडर-15 नेशनल बैडमिंटन की तैयारी में जुट गया है।
उधर, अर्श की इस सफलता पर उसके घर-परिवार में खुशियां हैं। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हार्पर क्लब सचिव सीरजध्वज सिंह, बैडमिंटन सचिव काजी जमीर और वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी अरुण अवस्थी तथा कोच अनवर अली ने इस होनहार खिलाड़ी को शाबासी दी है।