{"_id":"61f6ced3b86ce022d91ce9f7","slug":"arrested-after-shooting-a-reward-of-25-thousand-in-the-leg-banda-news-knp677982922","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार के इनामी को पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार के इनामी को पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार
विज्ञापन
घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले जाते एसओजी जवान। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। पैर में गोली मारकर आरोपियों/बदमाशों को मुठभेड़ के बीच दबोचने के चल रहे अभियान में रविवार को एसओजी और देहात कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पैर में गोली मारकर गिरा दिया और दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक बदमाश ने तमंचे से पुलिस पर फायर किए थे। उस पर लगभग एक दर्जन आपराधिक केस दर्ज हैं।
रविवार को दोपहर पुलिस और एसओजी की टीम ने देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा-पचनेही गांवों की सड़क पर मुठभेड़ में सूरज सिंह (26) को गोली मारकर घायल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। वह मूलरूप से कमासिन थाना क्षेत्र के ओझा नगर का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान बाइक पर आ रहा बदमाश पुलिस को देखकर भागा। पुलिस ने पीछा किया तो तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। बंबिया गांव में नहर पुल के पास यह मुठभेड़ बताई गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सूरज सिंह पर अतर्रा और नरैनी थाना क्षेत्रों में लूट सहित गुंडा एक्ट आदि के कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
उसके पास 315 बोर तंमचा और खोखा व भरा कारतूस तथा बाइक व लूटे हुए 14 हजार रुपये बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि उस पर गिरफ्तार आरोपी पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित था। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों के अंदर पुलिस द्वारा बदमाशों को पैर में गोली मारकर घायल करने की यह पांचवीं मुठभेड़ है।