फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Arpit is missing since December 2017, report filed in police station

Banda News: दिसंबर 2017 से नदारद चल रहा अर्पित, कोतवाली में दर्ज है रिपोर्ट

Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Arpit is missing since December 2017, report filed in police station
नरैनी (बांदा)। स्वास्थ्य विभाग में एक अर्पित के नाम पर छह अर्पित के नौकरी करने के मामले में नरैनी सीएचसी में तैनात रहे अर्पित सिंह दिसंबर माह 2017 से नदारद चल रहे हैं। नरैनी कोतवाली में जांच समिति ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। सीएमओ ने इस मामले में सीएचसी अधीक्षक से अर्पित की पूरी रिपोर्ट तलब की है। सीएमओ का कहना है कि रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य निदेशालय को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अजय विश्वकर्मा ने बताया कि अर्पित सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह की नियुक्ति 28 जुलाई 2016 को सीएचसी में हुई थी। यहां उन्होंने 17 महीने तक काम किया और दिसंबर 2017 से नदारद हैं। अधीक्षक के मुताबिक, वर्ष 2017 में अर्पित के खिलाफ शिकायत हुई थी। दिसंबर 2017 में ही तत्कालीन सीएमओ के निर्देश पर वेतन रोकने का आदेश भी दिया गया था। तब से अर्पित सिंह अनुपस्थित चल रहा है। नरैनी सीएचसी में अर्पित की तैनाती एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर हुई थी। वर्ष 2017 में लखनऊ से तीन सदस्यीय जांच टीम नरैनी कोतवाली आई थी। टीम ने अर्पित के खिलाफ नरैनी कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तब से यह फरार चल रहा है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्ष 2017 से अर्पित सिंह नदारद हैं। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से पूरी रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट उनके पास आने पर स्वास्थ्य निदेशालय, लखनऊ को भेजी जाएगी।
विजेंद्र सिंह ,सीएमओ, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed