फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Arjun and Saba top in 100 meter race

सौ मीटर दौड़ में अर्जुन और सबा अव्वल

Thu, 14 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Arjun and Saba top in 100 meter race
Arjun and Saba top in 100 meter race - फोटो : BANDA
बांदा। जिला योजना से विकास खंड स्तरीय खुली आयु खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जीडी इंटर कालेज (महुआ) में किया गया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बच्चों ने दमखम दिखाया। 100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में अर्जुन और बालिका वर्ग में सबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में आशीष कुमार और नीतू द्वितीय व मो. सैफ और लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में मनीष व बालिका वर्ग में संध्या प्रथम रहीं। मोहित व प्रमोद कुमार द्वितीय, अभिषेक व नीतू तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रवि व बालिका वर्ग में संध्या प्रथम रहीं। सोनू व प्रमोद कुमारी द्वितीय, रमन व अंजली तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

गोला फेंक बालक वर्ग में देवी दयाल प्रथम व बालिका वर्ग में अंजलि प्रथम रही। रवि व पूजा द्वितीय, रमन व नीतू तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में देवी दयाल बालिका वर्ग में अंजलि प्रथम रहीं। अनुराग तिवारी व पूजा द्वितीय स्थान इमरान व नीतू तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में संतराम व बालिका वर्ग में प्रमोद कुमारी प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष गुप्ता व नीतू द्वितीय व रवि और अंजलि तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद बालक वर्ग में संतराम व बालिका वर्ग में नीतू प्रथम रहीं। मनीष गुप्ता व नीतू द्वितीय, अनुराग तिवारी व मोहसना तीसरे स्थान पर रहीं। वालीबाल (बालक वर्ग) में बरसढ़ा खुर्द विजेता व सरस्वाह उप विजेता रहे। वॉलीबाल (बालिका वर्ग) में महुआ विजेता, खुरहंड उप विजेता रहा। कबड्डी (बालक वर्ग) में महुआ विजेता व तेरा उप विजेता रहा। बालिका वर्ग में नेवादा विजेता और जमरेही उप विजेता रहा।

प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी जितेंद्र कुमार ने किया। महुआ प्रधान बेटा लाल ने उद्घाटन व पुरस्कार वितरण जीडी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य रामसेवक प्रजापति ने किया। ब्रजेंद्र कुमार व रामबाबू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed