फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Archaeological department at Kalinjar fort spent 26 lakhs

कालिंजर दुर्ग पर पुरातत्व विभाग ने 26 लाख खपाए

Mon, 19 Mar 2018 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 19 Mar 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Archaeological department at Kalinjar fort spent 26 lakhs
पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित कालिंजर दुर्ग में ढहा पड़ा रानी महल - फोटो : अमर उजाला

पुरातत्व महत्व की संरक्षित इमारतें भले ही खंडहर में तब्दील होती जा रही हैं, पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग इनके रखरखाव पर लाखों रुपये खर्च दर्शा रहा है। बांदा जिले में पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित केंद्रीय स्मारकों की संख्या 19 बताई गई है। इनमें मात्र 6 स्मारकों पर पिछले दो वर्षों में 30 लाख 11 हजार 912 रुपये खर्च बताए गए हैं। सबसे ज्यादा 26 लाख 60 हजार 221 रुपये कालिंजर किले पर खर्च बताए गए हैं।

विज्ञापन


जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत कार्यालय अधीक्षण पुरातत्वविद, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, लखनऊ ने आरटीआई एक्टिविस्ट कुलदीप शुक्ला को दी सूचना में बांदा जिले के केंद्रीय संरक्षित स्मारकों की सूची और उन पर वित्तीय वर्ष 2016-17 व वर्ष 2017-2018 में हुए खर्च का ब्योरा दिया है। इसमें बताया गया है कि जिले में कुल 19 संरक्षित स्मारक हैं।
विज्ञापन


दो साल में सबसे ज्यादा 76 लाख 69 हजार 933 कालिंजर दुर्ग में निर्माण और विकास कार्यों पर खर्च हुए हैं। इसमें सीताकुुंड, सीतासेज, पाताल गंगा, पांडू कुंड, भैरो का झिरका, सिद्ध की गुफा, भगवानसेज, मृगधारा, कोटितीर्थ, नीलकंठ मंदिर भी शामिल हैं। इसके अलावा बांदा शहर की नवाबी जामा मस्जिद पर दो साल में एक लाख 73 हजार 377 रुपये का खर्च बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा शहर की बाउली (चिल्ला रोड) में 37 हजार 334 और मड़फा मठ में 33 हजार 774, अतर्रा तहसील के रौली गांव में 55 हजार 472 रुपये तथा गुडऱामपुर स्थित बिल्हरी मठ में 51 हजार 134 रुपये खर्च बताए गए हैं। पुरातत्व विभाग की सूची के मुताबिक जिले में बांदा शहर के कटरा व सिविल लाइन के स्मारक और वीरपुर (अतर्रा), ग्रामपुर, रसिन आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed