{"_id":"68ed4b2743d07727a1074564","slug":"arbitrariness-in-distribution-seeing-the-anger-of-the-farmers-the-center-in-charge-and-accountant-who-were-making-tokens-ran-away-banda-news-c-212-1-sknp1008-134667-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वितरण में मनमानी, किसानों का आक्रोश देख टोकन बना रहे केंद्र प्रभारी व लेखपाल भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वितरण में मनमानी, किसानों का आक्रोश देख टोकन बना रहे केंद्र प्रभारी व लेखपाल भागे
Tue, 14 Oct 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 10 मंडी समिति बांदा में टोकन सूची में अपना नाम देखते किसान। संवाद
नरैनी। खाद का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कालिंजर सहकारी समिति में टोकन वितरण में मनमानी से नाराज किसानों ने नारेबाजी की। किसानों के तेवर और आक्रोश को देखकर केंद्र प्रभारी और लेखपाल बिना टोकन बांटे भाग निकले। किसानों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया। किसानों ने केंद्र प्रभारी पर खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। सूचना पर उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य व पुलिस पहुंची और किसानों को शांत कराया। इसके बाद टोकन का वितरण किया गया। वहीं दो दिन पहले बांदा मंडी समिति व जसपुरा में अव्यवस्था से भड़के किसानों ने नारेबाजी और मारपीट की थी।
टोकन व खाद वितरण में मनमानी से किसान खासे परेशान हैं। सोमवार को सहकारी समिति कालिंजर में टोकन वितरण के समय भेदभाव से नाराज किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में सोसाइटी के बाहर नारेबाजी की। किसानों का आरोप था कि चहेतों व खास लोगों को चार टोकन दिए जा रहे हैं। जरूरतमंद किसानों को एक टोकन नहीं मिल पा रहा है।
केंद्र प्रभारी पर एमपी के किसानों को खाद ब्लैक करने का आरोप लगाया। किसानों के बवाल की सूचना पर उप जिलाधिकारी अमित शुक्ला, थानाध्यक्ष सुखराम सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उधर, जिला पंचायत सदस्य मीराबाई भी पहुंचीं। सभी ने किसानों को शांत कराया और पुलिस मौजूदगी में टोकन का वितरण शुरू किया गया।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी ने बताया कि सौ महिला किसानों को टोकन दिया गया है। खाद का वितरण होने के बाद मंगलवार को टोकन का वितरण कर पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया जाएगा। खाद की कोई कमी नहीं है किसान संयम बरतें।
-- -- -- -
वायरल वीडियो की कराएंगे जांच
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रात के समय ई-रिक्शा में डीएपी खाद की बोरियां लादी जा रही हैं। वायरल वीडियो कालिंजर सहकारी समिति का बताया जाता है। किसानों का आरोप है कि रात के समय मध्य प्रदेश के किसानों को खाद ब्लैक की जाती है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो कहा का है इसकी पुष्टि नहीं करता है। उप जिलाधिकारी अमित शुक्ला का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। वीडियो सही पाया गया तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -
पुलिस के पहरे में वितरित हुई खाद
बांदा। दो दिन पहले बांदा मंडी समिति तिंदवारी रोड में खाद वितरण में मनमानी के विरोध पर किसानों के बवाल व मारपीट के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सोमवार को बैरिकेडिंग लगाकर नायब तहसीलदार धनंजय व कोतवाली प्रभारी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि शुक्रवार को बवाल के बाद दो हजार किसानों को टोकन का वितरण किया गया था। दो दिन में पर्याप्त खाद की उपलब्धता होने के बाद सोमवार को टोकन नंबर के आधार पर खाद का वितरण किया जा रहा है। (संवाद)
-- -- -- -
तीन दिनों से खाद खत्म
तिंदवारी। सहकारी समिति दक्षिणी सहकारी समिति में तीन दिनों से खाद खत्म है। किसानों का कहना है कि क्षेत्रीय सहकारी समिति में शनिवार को ही खत्म हो गई थी। रोजाना किसान कामकाज छोड़कर खाद लेने आते हैं, लेकिन खाद न मिलने से मायूस लौट जाते हैं। अभय प्रताप सिंह परिहार अध्यक्ष उत्तरी सहकारी का कहना है कि खाद की डिमांड भेजी गई है। मुख्यालय से खाद नहीं मिल पा रही है। सचिव का कहना है कि मुख्यालय में भी खाद की उपलब्धता नहीं है। रैक आने पर खाद उपलब्ध होगी। (संवाद)
-- -- -- --
वर्जन-
खाद की कोई कमी नहीं है। यूरिया 5700 एमटी, डीएपी 2200 एमटी, एनपीके 1681 एमटी उपलब्ध है। सभी सहकारी समितियों में खाद का वितरण किया जा रहा है, लेकिन किसान जरूरत के मुताबिक ही खाद प्राप्त करें।
-अभय कुमार यादव, उप निदेशक कृषि