फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   AR inspected the committee, assured fertilizer to the farmers

Banda News: एआर ने किया समिति का निरीक्षण, किसानों को खाद का आश्वासन

Tue, 09 Dec 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 09 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
AR inspected the committee, assured fertilizer to the farmers
फोटो - 09 दक्षिणी सहकारी समिति में किसानों से बात करते एआर। संवाद
तिंदवारी। एआर सहकारिता अंसल कुमार ने मंगलवार को दक्षिणी सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद किसानों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

समिति पहुंचकर एआर ने स्टॉक व वितरण रजिस्टर देखे और उनका मिलान कराया। किसानों ने इस दौरान बताया कि खाद वितरण में धांधली की जाती है। इस पर उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों को पहले खाद की जा रही है। उन्होंने किसानों को समिति के सदस्य बनने के निर्देश दिए। समिति संचालकों से कहा कि खाद वितरण की तारीख व लिस्ट चस्पा कर किसानों को जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

इससे अनावश्यक भीड़ से बचा जा सकता है। एआर ने बताया कि दक्षिणी सहकारी समिति से संबंधित शिकायत की जांच की गई है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीओ सतीश चंद्र, सचिव मधुर द्विवेदी, अनूप तिवारी, उत्कर्ष शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
खाद के लिए जुटी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
---------------
तिंदवारी। मंगलवार को यूरिया खाद वितरण की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में किसान सहकारी संघ पहुंचे। इससे कुछ ही देर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी जानकारी समिति संचालकों ने पुलिस को दी और फोर्स की मांग की। इसके बाद पुलिस की निगरानी में यूरिया खाद बांटी गई। खाद वितरण की जानकारी पर सुबह से ही किसान समिति में जुट गए। टोकन वितरण के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया। इससे बचने के लिए संचालकों ने पुलिस बुला ली। थानाप्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की लाइन लगवाकर और आधार कार्ड से पहचान सुनिश्चित करने के बाद खाद का वितरण कराया गया। (संवाद)

फोटो - 09 दक्षिणी सहकारी समिति में किसानों से बात करते एआर। संवाद

फोटो - 09 दक्षिणी सहकारी समिति में किसानों से बात करते एआर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed