फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Applications for compartment and improvement exams will start from tomorrow

Banda News: कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए कल से होंगे आवेदन

Sun, 18 May 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Applications for compartment and improvement exams will start from tomorrow
बांदा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 19 मई से प्रारंभ होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा में दो विषयों में इंप्रूवमेंट या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटरमीडिएट के छात्र एक विषय में ही कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि दस जून तक आवेदन किए जा सकेंगे। हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट परीक्षा के तहत परीक्षार्थी एक विषय और कंपार्टमेंट परीक्षा में दो विषयों में से किसी एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 256 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग एक और भाग दो में निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्नपत्र में परीक्षा के लिए पात्र होंगे। व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में अर्ह होंगे। इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 306 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed