{"_id":"58f65f5b4f1c1b3f3b47297d","slug":"apl-card-holders-will-not-get-kerosene-anymore","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएल कार्डधारक अब नहीं पाएंगे केरोसिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएल कार्डधारक अब नहीं पाएंगे केरोसिन
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी वितरण पर रोक के बाद अब शासन ने एपीएल कार्ड धारकों के मिट्टी के तेल पर भी रोक लगा दी है। मंडल के करीब 1.44 लाख एपीएल कार्डधारकों पर इसका असर पड़ेगा। नए आदेश के तहत मिट्टी का तेल अब सिर्फ पात्र गृहस्थियों और अंत्योदय कार्डधारकों को ही मिलेगा। इस नए फरमान पर अप्रैल माह से अमल शुरू हो गया है।
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल में पिछले साल जनवरी माह से खाद्य सुरक्षा योजना लागू हुई थी। बुंदेलखंड में भीषण सूखे की वजह से मई से अगस्त चार माह तक मंडल के कार्डधारकों को मुफ्त राशन दिया गया। लेकिन इसके बाद से 2 रुपये प्रति किलो गेहूं और 3 रुपये प्रति किलो चावल मिल रहा है। अभी तक एपीएल कार्डधारकों को प्रति कार्ड पर दो लीटर केरोसिन मिलता रहा है। लेकिन अब अप्रैल माह से इस पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
उधर, खाद्य सुरक्षा योजना लागू होने के बाद ज्यादातर एपीएल कार्डधारकों को पात्र गृहस्थी में शामिल कर दिया गया। लेकिन मंडल के चारों जिलों में करीब 1.44 लाख ऐसे एपीएल कार्डधारक हैं जो इस योजना में शामिल नहीं हो सके। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन तो दूर अब उन्हें केरोसिन भी नहीं मिलेगा। अभी तक हर माह दो लीटर मिट्टी तेल मिलता था। सबसे ज्यादा बांदा में 34,936 कार्डधारक हैं।
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग के मुताबिक मंडल के 9.62 लाख पात्र गृहस्थी और 1.10 लाख अंत्योदय कार्डधारकों को ही केरोसिन का आवंटन होगा। पात्र गृहस्थी को प्रति कार्ड दो लीटर और अंत्योदय कार्ड में चार लीटर मिट्टी तेल मिलता है। शासन ने मंडल में केरोसिन आवंटन में पिछले छह माह में पांच बार कटौती की। मंडल में पिछले वर्ष जुलाई माह से पहले चारों जिलों में एक हजार किलोलीटर से ज्यादा केरोसिन का आवंटन होता था।
इसमें एक बार 86, दूसरी बार 56, फिर 58 व 33 और फिर 43 किलोलीटर मिट्टी के तेल आवंटन में कमी की गई। पहले प्रति कार्ड पांच लीटर तेल मिलता था। अब घटकर यह दो लीटर रह गया है। शासन का मानना है कि अब हर घर में बिजली व गैस पहुंच गई। केरोसिन की जरूरत कम हो गई है। देवी प्रसाद, खाद्य उपायुक्त चित्रकूटधाम मंडल ने कहा कि शासन के नए आदेश के तहत सिर्फ पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड में ही मिट्टी का तेल दिया जाना है। अप्रैल माह से सभी जगह यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था से कुछ एपीएल राशनकार्ड धारक तो प्रभावित ही होंगे।