{"_id":"66620469f34f48c81b0ad9b6","slug":"another-youth-injured-in-the-road-accident-also-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-111489-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
बांदा/बबेरू । सड़क हादसे में वाहन की टक्कर से घायल हुए दूसरे बाइक सवार ने भी दम तोड़ दिया। उसे परिजनों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव निवासी रामकरन उर्फ मंगी (35) व राजेश सिंह पटेल (35) किसी काम से बबेरू आए थे। यहां से वह बुधवार की देर शाम भभुवा जा रहे थे। अरथरा मोड़ के पास चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए थे। राहगीरों ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा था। यहां डॉक्टरों ने रामकरन को मृत घोषित कर दिया था।
घायल राजेश को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल से देर शाम उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहां देर रात उसकी भी मौत हो गई। मृतक राजेश पटेल के चचेरे भाई ज्ञान सिंह ने बताया कि राजेश की 10 मई को शादी हुई थी। वह खेती किसानी करता था। चार भाइयों में छोटे नंबर का था। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि दूसरे घायल राजेश की मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है। दोनों शवों का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।