फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Another migrant found corona positive

एक और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिला

Fri, 12 Jun 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Another migrant found corona positive
पॉजिटिव मिले युवक के गांव में जानकारी जुटाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BANDA
बांदा/नरैनी। लगातार दूसरे दिन एक और प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। प्रशासन ने गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को भी एक 18 वर्षीय प्रवासी मजदूर संक्रमित मिला था। दोनों पॉजिटिव नरैनी क्षेत्र के हैं। जिले में अब संक्रमितों की कुल संख्या 30 पहुंच गई है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात झांसी से आई जांच रिपोर्ट में गुढ़ाकलां गांव का 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला था। वह 7 जून को दिल्ली से आया था। इसके पॉजिटिव मिलने के 15 घंटे बाद नरैनी क्षेत्र के गंगा पुरवा निवासी 33 वर्षीय प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन

यह गुजरात से 7 जून को घर आया था। तभी से होम क्वारंटीन था। 9 जून को नरैनी सीएचसी से कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। अब जिले में कुल कोरोना के केस 30 हो गए हैं। इनमें 22 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मात्र 8 सक्रिय संक्रमित हैं। संक्रमितों में 21 प्रवासी मजदूर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रशासन ने पॉजिटिव प्रवासी मजदूरों के गांवों को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर बैरिकेडिंग कर रास्तों को बंद कर दिया। यहां आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। गांव को सैनिटाइज कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित के परिजनों और संपर्क में आने वालों का ब्योरा जुटाती रही। ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। नरैनी एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होम डिलीवरी के जरिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed