फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Anna dies farmer after seeing crop destroyed by animals

अन्ना पशुओं से बर्बाद फसल देखकर किसान की मौत

Fri, 25 Oct 2019 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Anna dies farmer after seeing crop destroyed by animals
बांदा। अन्ना गायों द्वारा फसल की की गई बर्बादी के सदमे ने बटाईदार किसान की जान ले ली। चौपट फसल देखकर खेत के नजदीक ही उसे दिल का दौरा पड़ गया। नाजुक हालत में मेडिकल कालेज लाया गया। यहां कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

नरैनी तहसील क्षेत्र के गिरवां थानांतर्गत हुसैनपुर खुर्द गांव में शिवबदन (59) पुत्र मंगी प्रसाद ने गांव के ही तीन लोगों से 15 बीघा खेत बटाई में ले रखा था। इसमें उसने धान लगाया था। अन्ना पशुओं ने खेत रौंद डाला। गुरुवार को दोपहर शिवबदन खेत गया तो यह नजारा देख उसे गहरा सदमा पहुंचा। कुछ ही देर बाद खेत में ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कालेज लाए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कालेज के ईएमओ ने भी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई।
विज्ञापन

छोटे भाई राकेश ने बताया कि शिवबदन ने 15 बीघा खेत बटाई पर लिए था। इसी से उसका गुजारा होता था। धान की फसल में लगभग 20 हजार रुपये कर्ज लेकर धान की बेड़ लगाई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में डूबकर किसान की मौत
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के बरईमानपुर निवासी बलराम यादव (54) पुत्र भोला प्रसाद गुरुवार को दोपहर मवेशी चराने गया था। केन नदी में भैंस को पानी पिलाते समय पैर फिसल जाने से वह नदी में डूब गया। पुत्र विजय कुमार ने बताया कि मृतक के पास सात बीघा जमीन है। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैक शेरपुर शाखा से दो लाख का कर्ज है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed