फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Anna Cattle Sweepstakes Crop, farmer's death

अन्ना मवेशियों ने सफाचट की फसल, किसान की मौत

Thu, 09 Mar 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 09 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Anna Cattle Sweepstakes Crop, farmer's death
बोधी पुरवा गांव में किसान की मौत पर शोकाकुल परिजन - फोटो : amarujala

अन्ना मवेशियों के फसल सफाचट करने के सदमे से एक और किसान की मौत हो गई। खेती-किसानी के लिए उसने गांव के कई लोगों से डेढ़ लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। बगैर पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 48 घंटे में किसान की मौत की यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के बोधी पुरवा गांव का मुल्लू उर्फ दम्मू (55) पुत्र गजुवा मुस्लिम गुरुवार सुबह फसल देखने खेत गया था। क्योंकि अन्ना मवेशी फसल चटाचट कर गए थे यह देख उसे गहरा सदमा लगा। वह लड़खड़ाकर खेत की मेड़ पर बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास काम रहे किसानों ने पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाने का प्रयास किया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों से जानकारी पाकर परिजन 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद बगैर पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने गांव के कब्रिस्तान में शव को दफना दिया। पुत्र हसन ने बताया कि पिता के नाम पांच बीघा जमीन है। जिसमें गेहूं की फसल बोई थी। लगातार दो साल से सूखा पड़ने से पैदावार नहीं हुई। अबकी अच्छी फसल की उम्मीद थी। लेकिन अन्ना मवेशियों ने गेहूं की पूरी फसल चर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि खेती किसानी के लिए उसने गांव के कई लोगों से डेढ़ लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। भाई लोटन ने बताया कि रुपये उधार देने वाले भी उससे तगादा करते थे। फसल चरने और कर्ज का ब्याज बढ़ने पर वह चिंतित रहता था। उधर, एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों ने उन्हें सूचना नहीं दी है। जानकारी मिली है तो वह खुद गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे। परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी।


गौरतलब है कि 48 घंटे के अंदर किसान की दूसरी मौत हो है। इसके पूर्व मंगलवार यानी 7 मार्च को नरैनी क्षेत्र के पनगरा गांव में अन्ना मवेशियों के फसल चर जाने के सदमे में छकना प्रजापति (60) की मौत हो गई थी।  तीन साल के अंदर किसान के परिवार पर दूसरी बार कुदरत का कहर टूटा है। तीन साल पूर्व मृतक के पुत्र भूरा की खेत की सिंचाई करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। बिजली विभाग द्वारा अभी तक मुआवजा न दिए जाने से परिजनों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed