फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Angry married woman swings from noose due to domestic dispute

Banda: घरेलू विवाद से क्षुब्ध विवाहिता फंदे से झूली, परिजन नहीं बता पा रहे ठोस वजह, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 01 Sep 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 01 Sep 2023 12:27 AM IST
सार

Banda Crime: कालिंजर थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि परिजन ठोस वजह नहीं बता पा रहे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका का पति बाहर रहता है।

विज्ञापन
Angry married woman swings from noose due to domestic dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद से क्षुब्ध विवाहिता ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। कालिंजर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी खुशबू (24) ने बुधवार की शाम अपने सूने घर में कमरे के अंदर साड़ी से पंखे के छल्ले से फंदा लगा लिया।

विज्ञापन

शाम को परिजन घर आए तो वह फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। पति बबलू गांव से बाहर रहकर मजदूरी करता है। खुशबू के दो पुत्र हैं। पति बबलू ने बताया कि वह बाहर रहता है। जानकारी होने पर आया है। उधर, कालिंजर थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि परिजन ठोस वजह नहीं बता पा रहे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed