फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Angry laborer hangs himself due to wife's indifference

पत्नी की बेरुखी से क्षुब्ध मजदूर ने फांसी लगाई

Tue, 22 Feb 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Angry laborer hangs himself due to wife's indifference
बांदा। पत्नी की बेरुखी से तंग आकर युवा मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह पत्नी के रवैए से क्षुब्ध होना बताया गया है। वह शराब का भी लती था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एक अन्य घटना में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोला कलां गांव की है। सोमवार की शाम रामफल वर्मा (30) पुत्र रामसहित ने घर के कमरे में खपरैल पर अपना मफलर बांधा और दूसरे छोर से गले में फंदा कसकर फांसी पर झूल गया। उसकी वहीं मौत हो गई। घटना के समय परिवार के लोग खेत में थे। वापस आए तो शव फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि रामफल की शादी पांच साल पहले अतर्रा क्षेत्र के बछरेही गांव में कमला देवी के साथ शादी हुई थी। बताया कि तीन साल तक सबकुछ ठीक रहा। दोनों खुश रहे। रामफल मकान निर्माण में मजदूर पेशा था। कुछ अरसे बाद उसे शराब की लत लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पत्नी कमला देवी से आए दिन विवाद होने लगा। गृह कलह की स्थिति पैदा हो गई। तंग आकर पत्नी एक साल पहले अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। फिर वापस नहीं आई। सुरेंद्र के मुताबिक इसी बात पर रामफल तनावग्रस्त और परेशान रहता था। आत्महत्या की वजह यही बताई।

उधर, शहर के कुशवाहा नगर में मंगलवार को सुबह क्षमा दीक्षित (28) ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह गृह कलह बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed