फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Angry business tax increased 80 times

80 गुना तक टैक्स बढ़ने से व्यापारी गुस्से में

Sat, 30 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 30 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Angry business tax increased 80 times
ज्ञापन देने आए उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। शहर में हाउस टैक्स और कामर्शियल टैक्स में की गई जबर्दस्त बढ़ोत्तरी के खिलाफ उद्योग व्यापार मंडल सड़कों पर उतर आया। आरोप लगाया कि नगर पालिका ने 20 से 80 गुना टैक्स बढ़ा दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष पर इस मामले में वादाखिलाफी का आरोप लगाया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अन्य नगर पालिकाओं की तर्ज पर बांदा में भी टैक्स निर्धारण की मांग की। शनिवार को बांदा उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों का जत्था कलेक्ट्रेट आया। नारों के बीच कुछ देर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव को दिया। ज्ञापन में कहा कि चित्रकूटधाम मंडल में नौ नगर पालिकाएं हैं। किसी ने भी इतना टैक्स नहीं बढ़ाया। बांदा नगर पालिका ने 20 से 80 गुना भवन और व्यवसायिक कर लागू किया है। शहरवासी और व्यापारी परेशान हैं। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि पिछले दिनों नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर यह दरें घटाने का अनुरोध किया गया था। पालिकाध्यक्ष ने दो जून 2015 को पत्र के जरिये उद्योग व्यापार मंडल को अवगत कराया था कि यह टैक्स स्थगित कर दिया गया है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि अब टैक्स बढ़ी हुई दरों पर ही वसूला जा रहा है। अध्यक्ष अपने वादे से मुकर रही हैं।

विज्ञापन


व्यापारी नेताओं ने कहा कि भवन कर का 150 प्रतिशत जल कर (वाटर टैक्स) लगाने का प्रावधान है। लिहाजा हाउस टैक्स बढ़ने से वाटर टैक्स में भी भारी बढ़ोत्तरी होगी। इससे पानी भी महंगा होगा। डीएम से मांग की कि बढ़ें दरें समाप्त हों। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्त अनशनकारी, महामंत्री रामचंद्र गुप्त चंदी, युवा नगर अध्यक्ष स्वदेव गौरव शिवहरे,  चारूचंद्र खरे, अमित सेठ भोलू, पन्नालाल धुरिया, अशोक भागवानी, बाबूलाल शिवहरे, रजत गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, कमलेश गुप्ता, नईम नेता, मनीष गुप्ता, विष्णु कुमार गुप्ता, अरुण गुप्त, विनोद कुमार, सत्यनारायण साहू, घनश्याम सिंह इत्यादि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed