फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Anganwadi workers union meeting

आंगनबाडी़ कार्यकत्री चाहें राज्यकर्मी का दर्जा, 19 व 20 को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी

Sun, 01 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 01 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers union meeting

अपने को राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की मुहिम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाएं तेजी से जुट गईं हैं।

विज्ञापन


इस माह 19 व 20 तारीख को दिल्ली में प्रस्तावित धरना और प्रदर्शन के लिए कवायद शुरू हो गईं। इसी क्रम में रविवार को यहां आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक में आंदोलन को कारगर बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


निजामी पैलेस में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष नीलम वर्मा ने आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य कर्मचारी का दर्जा हासिल करने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। इसके पूर्व नवंबर में लखनऊ में आयोजित धरने में कई जनप्रतिनिधियो ने समर्थन की घोषणा की थी। लोकसभा में भी यह मुद्दा उठ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की चार लाख आंगनबाड़ी कर्मचारियों की कोशिश रंग लाएगी। सांसदों के प्रयास से केंद्र सरकार तेजी से कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बाद भी इस माह लोकसभा के बजट सत्र में अपनी ताकत दिखाने के लिए 19 व 20 तारीख को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन होगा। प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।

बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, महामंत्री आरजे शर्मा सहित आंगनबाड़ी संघ की सुधा सिंह (तिंदवारी), देवी कुमारी (बिसंडा), विमला देवी (बड़ोखर), शोभा श्रीवास्तव (महुआ), सुषमा (नरैनी), किरन सेठी (बांदा शहर), रजनी मरजीना (जिला महामंत्री) सहित अनामिका सिंह, सलमा, ममता, निर्मला देवी, सीता, शोभा, लवलेश, उर्मिला, सरस्वती, जमुना देवी, शबनम, रुकमणि आदि उपस्थित रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed