फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   An old lady returning from the police station was hit by a bike and died

Banda News: थाने से लौट रही वृद्धा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 07 Nov 2024 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
An old lady returning from the police station was hit by a bike and died
बांदा। शादीशुदा भतीजी की पैलानी थाने से गुमशुदगी की तहरीर देकर लौट रही वृद्धा को पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को कानपुर में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर गांव के भूरा डेरा निवासी कमला देवी (60) सोमवार की सुबह पैलानी थाने में पांडव डेरा निवासी शादीशुदा भतीजी अनुसुइया की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गई थीं। तहरीर देकर पैदल लौट रही थीं। डेरा रोड पर पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने टक्कर मार दी। हादसे में वह उछलकर दूर जा गिरीं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया। घायल वृद्धा को परिजन जसपुरा सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कानपुर में इलाज के दौरान मंगलवार को दोपहर दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर बांदा आ गए। यहां थाने में सूचना दी। पुत्र रामभवन ने बताया कि वह पांच भाई चार बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता मन्ना निषाद खेती किसानी करते हैं। पैलानी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि बाइक चालक भूरा व नीरज को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed