फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ambulance entered into a hut, woman died

झोपड़ी में जा घुसी एंबुलेंस, महिला की मौत

Sat, 08 Aug 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ambulance entered into a hut, woman died
कमासिन में घटनास्थल पर पड़ी बाइकें। - फोटो : BANDA
कमासिन (बांदा)। जान बचाने की सेवा करने वाली मेडिकल एंबुलेंस ने ही जान ले ली। चालक की चूक से तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे फुटपाथ पर डेरा डाले घुमंतू परिवारों की झोपड़ी में जा घुसी। वहां सो रही एक महिला की मौत हो गई। उसकी पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गई। एंबुलेंस चालक को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना शनिवार को तड़के करीब सवा 5 बजे की है। कमासिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की 108 एंबुलेंस मरीज को छोड़कर बांदा की तरफ से पीएचसी लौट रही थी। कस्बे की सीमा पर मुख्य सड़क किनारे फुटपाथ पर घुमंतू (पछइयां लोहार) परिवारों की झोपड़ी में एंबुलेंस जा घुसी। वहां सो रही विमला (55) पत्नी मोहर सिंह और उसकी बेटी ममता (16) गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।
विज्ञापन

दूसरी एंबुलेंस आई और दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर रवाना हुई। विमला की रास्ते में मौत हो गई। ममता जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई है। उधर, एंबुलेंस चालक सत्येंद्र (28) भी घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस में चालक के साथ मौजूद ईएमटी महेंद्र कुमार को भी मामूली चोटें आईं। उसके मुताबिक सामने से ट्रक आ जाने पर एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और झोपड़ी में जा घुसी। पुलिस ने विमला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पुत्र राजेश ने बताया कि घटना के वक्त मां और बहन एक ही चारपाई पर सो रही थीं।
बाइकें टकराईं, छात्र की मौत, तीन घायल
कमासिन। दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें स्नातक छात्र की मौत हो गई। उसके बहनोई को गंभीर अवस्था में कानपुर रेफर किया गया है। घटना शनिवार को दिन में करीब 3 बजे की है। यहां राजापुर मार्ग पर नहर पुल के पास तेज रफ्तार बाइकें आमने-सामने टकरा गईं।

एक बाइक पर सवार अंकित (28) पुत्र श्याम सुंदर (सांड़सानी) और उसका बहनोई मोनू (30) पुत्र चुन्ना (बिनवट) तथा दूसरी बाइक पर सवार होरीलाल व शंकर प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चारों को पुलिस ने यहां पीएचसी पहुंचाया। चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइकें अपने कब्जे में ले ली। मृतक अंकित बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिता कांस्टेबल हैं।

कमासिन में झोपड़ी में घुसी 108 एंबुलेंस।

कमासिन में झोपड़ी में घुसी 108 एंबुलेंस।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed