फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Amar Singh Rathore Atra Bar Sangh President

अमर सिंह राठौर अतर्रा बार संघ अध्यक्ष

Thu, 28 Feb 2019 11:29 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Thu, 28 Feb 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh Rathore Atra Bar Sangh President
अतर्रा में बार एसोसिएशन चुनाव में विजयी अध्यक्ष अमर सिंह राठौर (मध्य में) - फोटो : अमर उजाला

तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अमर सिंह राठौर ने जीत का परचम लहराया। इसके पहले भी 9 बार अध्यक्ष रह चुके हैं। 10वीं बार चुने गए हैं। महासचिव पद पर मनोज कुमार निगम विजयी घोषित हुए। कुल 187 मतदाताओं में 181 ने मतदान किया। 

विज्ञापन


गुरुवार को तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू हो गई। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता अमर सिंह राठौर 108 वोट लेकर विजयी हुए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र कुमार शुक्ला को 35 वोटों से हराया। उनको 73 वोट मिले। अमर सिंह राठौर इसके पूर्व भी 9 बार अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन


उधर, महासचिव पद पर मनोज कुमार निगम 150 वोट लेकर विजयी घोषित किए गए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय पाल सिंह को 120 वोटों के भारी अंतर से पराजित किया। विजय पाल को मात्र 30 वोट मिले। संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) में विनय कुमार मिश्रा 114 वोट के साथ विजयी हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी को 67 वोट प्राप्त हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवभवन कुशवाहा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष में मंगल सिंह व विपिन कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) में शिव नरेश यादव व कमलेश सिंह यादव और कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में ओम प्रकाश यादव, लखन मिश्रा और विकास सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी चंद्रपाल सिंह यादव और सहायक चुनाव अधिकारी मनोज कुमार व संतोष कुमार गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। कनिष्ठ और वरिष्ठ सदस्य के सभी 9 पदों पर कोई प्रत्याशी न होने से यह पद फिलहाल खाली हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने अधिवक्ताओं को आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed