फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Agricultural University convocation today

कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज

Fri, 18 Dec 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 18 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Agricultural University convocation today

बांदा। दीक्षांत समारोह के लिए कृषि विश्वविद्यालय

विज्ञापन
में भव्य तैयारियां की गई हैं। समारोह की अध्यक्षता करने आ रहे राज्यपाल के आगमन का कार्यक्रम भी शुक्रवार को प्राप्त हो गया।

पूरे विश्वविद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से संवारा और सजाया गया है। पूर्व संध्या पर डीएम और एसपी ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। कुलपति से कार्यक्रम और तैयारियों की जानकारियां लीं। राज्यपाल की फ्लीट के लिए रिहर्सल भी हुआ।

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय परिसर मेें केवल आमंत्रित लोग ही दाखिल हो पाएंगे। महामहिम की सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

विश्वविद्यालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में समारोह होगा। यहां लगभग 290 चुनिंदा लोगों के बैठने की व्यवस्था है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व राज्यपाल राम नाईक सरकारी हेलीकाप्टर से सुबह 11:20 बजे आएंगे।

विश्वविद्यालय परिसर में ही बनाए गए हेलीपैड में हेलीकाप्टर उतरेगा। दीक्षांत समारोह में वे करीब साढ़े तीन घंटा रहेंगे। इसमें लंच भी शामिल है।

राज्यपाल का हेलीकाप्टर 2 बजकर 55 मिनट पर वापस लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा। समारोह में वर्ष 2011-2015 के 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्यपाल मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन भी करेंगे। शुक्रवार को डीएम सुरेश कुमार और एसपी आरपी पांडेय ने तैयारियों जायजा लिया।

प्रथम दीक्षांत समारोह के बाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली से संबद्ध हो जाएगा। परिषद से जुड़ने के बाद विश्वविद्यालय को केंद्रीय बजट भी जारी होने लगेगा।

विश्वविद्यालय के निदेशक (प्रसार) एनके वाजपेयी ने बताया कि विश्वविद्यालय को देश के जाने-माने 16 कृषि संस्थानों से शोध की मान्यता मिल चुकी है। इससे बुंदेलखंड की 64 फसलों का अनुसंधान विश्वविद्यालय में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed