फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After four days, the purchase started again, got rid of the token

चार दिन बाद फिर खरीद शुरू, टोकन से मिली निजात

Tue, 11 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
After four days, the purchase started again, got rid of the token
मंडी समिति में सोमवार को धान बेचते किसान। - फोटो : BANDA
बांदा। बारिश में चार दिन तक रुकी धान खरीद सोमवार को फिर शुरू हो गई। किसानों को टोकन के झंझट का भी सामना नहीं करना पड़ा। इससे किसानों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

जनपद में अब तक 3875 किसानों से 30 हजार 334 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। 75 हजार 600 मीट्रिक टन का लक्ष्य पूरा करने के लिए अभी खरीद तेज करने की जरूरत है। नवंबर से चल रही धान खरीद में किसान परेशान हैं। कई किसानों को यह घाटे का सौदा लग रहा है। धान से जितनी बचत नहीं हो रही, उससे ज्यादा इंतजार में खर्च हो रहा है। छह जनवरी से बारिश शुरू हो जाने पर खरीद पूरी तरह रुक गई थी।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित मंडी समिति में जिन किसानों का धान मामूली भीगा था, उन्होंने पूरे दिन उसे सुखाने की कवायद की। जारी गांव के किसान रमेश सिंह और जौरही गांव के जगमोहन ने बताया कि वह पिछले 15 दिन से डेरा डाले हैं। कुछ बोरे गीले होने पर उन्हें सुखा रहे हैं। दूसरी ओर विपणन केंद्र प्रभारी पंकज कुमार व पीसीएफ केंद्र प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि केवल सूखा धान ही खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed