फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After Corona, the colors of Holi bloomed fiercely

कोरोना के बाद अबकी जमकर खिले होली के रंग

Sun, 20 Mar 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
After Corona, the colors of Holi bloomed fiercely
बांदा। दो साल तक कोरोना महामारी में फीके रहे होली के रंग अबकी जमकर खिले। दो दिवसीय होली का जोश बूढे़-बच्चे, महिला-पुरुष और युवाओं पर सिर चढ़कर बोला। पूर्णिमा (गुरुवार) की रात होलिका दहन से शुरू हुई होली की धूम और मौज-मस्ती शनिवार को सूर्यास्त के बाद खत्म हुई। नेताओं और अफसरों ने भी होलियारे का किरदार अदा करने में कोई परहेज नहीं किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही जगह-जगह होली के गीत गूंज उठे। होलिका दहन स्थलों पर युवाओं के जत्थे एक-दूसरे को रंग और अबीर गुलाल में तरबतर कर डांस में मस्त रहे। शुक्रवार (जुमा) की नमाज में कहीं कोई रुकावट या विवाद की नौबत नहीं आई। शनिवार को भी पूरा दिन यही नजारा रहा।
विज्ञापन

बलखंडी नाका, छोटी बाजार, अवस्थी भवन, कोतवाली रोड, अमर टाकीज, स्टेशन रोड, कालूकुआं, आवास विकास, इंदिरा नगर, निमभनीपार आदि इलाके होली की मौज मस्ती में सराबोर रहे। शहर में कई स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं हुईं। रंग में लथपथ युवकों में मलखंभ बनाकर मटकी फोड़ने का लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों और युवाओं में खास उत्साह रहा। युवतियों और बालिकाओं ने गालों पर गुलाल लगाकर सेल्फी ली। अवस्थी पार्क में पतंजलि योग प्राणायाम केंद्र के तत्वावधान में होली मिलन का जश्न हुआ। विधायक प्रकाश द्विवेदी को अबीर गुलाल और रंगों से पूरी तरह रंग दिया गया।
राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज व संजय गुप्ता, व्यापारी नेता मनोज जैन, अशोक गुप्ता, प्रदीप जड़िया, रजत सेठ, शिवपूजन गुप्ता, बीके सिंह, अब्दुल रज्जाक, नरेंद्र सिंह नन्ना, राकेश दद्दू, संजय निगम अकेला, संजय काकोनिया सहित तमाम लोग और मीडिया कर्मी इस मस्ती में शरीक हुए।
योग गुरु प्रकाश साहू ने अगुवानी की। उन्होंने बताया कि चेयरमैन मोहन साहू सहित विनय गोयल, अमित गुप्ता, जगदीश कुशवाहा, रहमान खां, कामता गुप्ता, ऊषा गुप्ता, अंजू गुप्ता, शोभा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, आशा कुटार, हर्षिता आदि ने भी भागीदारी की।
उधर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आरिफ खां और कलक्ट्रेट के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद की मेजबानी में होली मिलन आयोजित हुआ। भाजपा विधायक रामकेश निषाद, सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता, सीओ राकेश सिंह, भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, अशोक गुप्ता, उत्तम सक्सेना, जगदीश बाबू, कपिल अवस्थी, दिलीप गुप्ता, सचिन अग्निहोत्री, बाबू निषाद आदि शामिल रहे।
रंग में तरबतर घुड़सवार बने कमिश्नर-डीएम
बांदा। होली की मौज मस्ती में प्रशासन के अफसर भी पूरे होलियारे मूड में नजर आए। मंडलायुक्त के आवास पर होली के जश्न में आयुक्त दिनेश कुमार सिंह और डीएम अनुराग पटेल घोड़े पर सवार हुए। दोनों के कपड़े रंगों से पूरी तरह तरबतर और चेहरे भी रंग व गुलाल से पुते हुए थे। डीएम आवास पर भी होली की मौज मस्ती हुई। यहां भी काफी तादाद में अधिकारियों ने होलियारे के रूप में लुत्फ लिया। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम सुधीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता, बड़ोखर बीडीओ अनुभा श्रीवास्तव, सदर तहसीलदार पुष्पक आदि उपस्थित रहे।

भाई दूज आज भी
बांदा। होली के बाद मनाया जाने वाला भाई दूज अबकी दो दिन मनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने इसे शनिवार को मना लिया। जबकि अधिकांश इसे रविवार को मनाएंगे। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर व्रत भी रखतीं हैं। भाई-बहन एक-दूसरे का मुंह मीठा करते हैं। इस पंरपरा को बरकरार रखने के लिए बहन या भाई लंबी दूरी का सफर तय कर घरों को आए।

बांदा में होली के दूसरे दिन शनिवार को रंगों में सराबोर होकर मौज मस्ती मनाते युवक। संवाद

बांदा में होली के दूसरे दिन शनिवार को रंगों में सराबोर होकर मौज मस्ती मनाते युवक। संवाद - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed