फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After brother's death, Kamal married sister-in-law

भाई की मौत के बाद कमल ने भाभी से की थी शादी

Fri, 13 Nov 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
After brother's death, Kamal married sister-in-law
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के महादेवन पुरवा (बड़ागांव) में फांसी लगाकर जान देने वाले प्रवासी मजदूर कमल किशोर (25) ने चार वर्ष पहले अपने बड़े भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी (भाभी) रेखा (23) से शादी की थी। रेखा के दो बच्चे हैं। पहली संतान पहले पति से है। कमल किशोर से पुत्र को जन्म दिया है।
विज्ञापन

कमल किशोर गुजरात में काम करता था। लॉकडाउन में वापस आ गया था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से आए दिन पत्नी से गृह कलह होती थी। गुरुवार को दोपहर भी कुछ ऐसा ही हुआ। कमल ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव फंदे पर लटका देख पत्नी रेखा ने भी जान देने की कोशिश में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

कमल के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रेखा को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत में सुधार के बाद उसे जसपुरा सीएचसी भेज दिया गया। उधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद कमल का बांदा शहर में स्थित मुक्तिधाम में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पति की भी मौत के बाद रेखा अपने दो बच्चों के साथ अब ससुराल के ही सहारे रह गई है। बताया गया है कि अपने बेटे कमल की मौत के बाद अनाथ हुए उसके बच्चों की परवरिश कमल का पिता रामकिशोर करेगा।

कमलेश और रेखा लॉकडाउन के पहले गुजरात में मजदूरी करते थे। उधर, एसआई संजय यादव ने बताया कि घटना आत्महत्या की है। पत्नी से विवाद हो जाने पर कमल ने आत्महत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed