फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   after beating his wife young man hanged himself

Banda News: पत्नी की पिटाई करने के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 09 Jun 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 09 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
after beating his wife

young man hanged himself
बबेरू। नशे में घर आए पति ने पत्नी को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया और खुद कमरे का दरवाजा बंद कर फंदे से लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के निभौर का मजरा केटरा सूखा तालाब निवासी दीपू (27) गुुरुवार को सुबह जोगनी माता के दर्शन करने गया था। वहां से वह दोपहर के समय शराब के नशे में वापस आया। नशे को लेकर पत्नी प्रभा से देवी से विवाद हो गया। नाराज पति ने प्रभा को पीट दिया और घर से बाहर निकाल दिया। उसके बाद कमरे का दरवाजा बंदकर गले में रस्सी में फंदा लगाकर छत के छल्ले से लटक गया। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजन किसी तरह से अंदर गए। देखा तो वह फंदे से लटक रहा था।

मृतक के बड़े भाई शंभू ने बताया कि वह शराब के नशे का आदी था। इसी के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक के एक पुत्री है। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि बड़े भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया पत्नी से विवाद से क्षुब्ध होकर खुदकुशी का मामला है।
विज्ञापन

------------
मुशर्रफ खां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed