फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advocates union elections left the ground 10

अधिवक्ता संघ चुनाव में 10 ने छोड़ा मैदान

Mon, 08 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 08 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Advocates union elections left the ground 10

बांदा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में 10 उम्मीदवारों

विज्ञापन
के नाम वापस लेने पर अब 11 पदों में 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर कोई नाम वापस नहीं हुआ।

महासचिव के दो व अन्य पदों में एक-एक पर्चे वापस लिए गए। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए चार नामांकन वापस होने के बाद अब वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे।

सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ परिसर में संघ भवन में नाम वापसी के लिए प्रत्याशियों की मान-मनौव्वल चलती रही। अध्यक्ष पद के लिए आशुतोष निगम, चंद्रमौलि शुक्ला, रामनाथ श्रीवास्तव, राजकुमार गर्ग, रामआसरे श्रीवास, सुरेंद्र सिंह और वाहिद अली चुनाव लड़ेंगे।

महासचिव पद पर जयराम सिंह चंदेल व अरविंद कुमार पांडेय द्वारा पर्चा वापस लेने के बाद अब मेदनी कुमार वाजपेयी, आदित्य नारायण द्विवेदी, जय सिंह, मोहम्मद यासमीन व जावित्री प्रसाद विश्वकर्मा के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष में चंद्रशेखर तिवारी ने पर्चा वापस लिया।

जितेंद्र कुमार यादव, दयाराम वर्मा, राजीव द्विवेदी, अशोक कुमार सिंह (सिकहुला) चुनाव लड़ेंगे। सामान्य उपाध्यक्ष में पुलकचंद्र मिश्रा के नाम वापस लेने पर आनंद बाबू कुरील, मुकेश कुमार शुक्ला और सहदेव प्रसाद यादव मैदान में हैं।

संयुक्त सचिव (प्रशासन) के लिए ओमप्रकाश द्विवेदी व देवेंद्र कुमार की नाम वापसी के बाद अभयराज सिंह का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।

संयुक्त सचिव (प्रकाशन) में वीरेंद्र कुमार व संजय कुमार श्रीवास्तव चुनाव लड़ेगे। इकलौता पर्चा दाखिल होने से संयुक्त सचिव पुस्तकालय में सुरेंद्र कृष्ण मिश्रा पप्पू निर्विरोध निर्वाचित होंगे।

वरिष्ठ सदस्य में जौहरीलाल कुशवाहा, रामबली यादव, शिवविलास सोनी, दिनेश निगम दद्दा, परवेज अख्तर सिद्दीकी और राम प्रसाद प्रजापति निर्विरोध निर्वाचित होंगे।

कनिष्ठ सदस्य में माता प्रसाद (सिंघौली), रामहित निषाद, दिलीप कुमार सविता व चंद्रप्रकाश कुशवाहा द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद अब रावेंद्र सिंह यादव, अफजाल अली, गौरव सिंह चौहान, सुनील कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता व संजय कुमार गुप्ता भी निर्विरोध चुने जाएंगे। मतदान 17 फरवरी को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed