फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advocates took to the streets against the inspecto

दरोगा के खिलाफ सड़कों पर उतरे अधिवक्ता

Mon, 09 Aug 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Advocates took to the streets against the inspecto
Advocates took to the streets against the inspecto - फोटो : BANDA
बांदा। अधिवक्ता राम सहाय साहू के साथ कमासिन थाने में अभद्रता करने वाले उप निरीक्षक राजेंद्र द्विवेदी को लाइन हाजिर किए जाने को जिला अधिवक्ता संघ ने नाकाफी मानते हुए एफआईआर और निलंबन की मांग की है। संघ के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने सोमवार को कचहरी के पास नेशनल हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। साथ ही दो दिन हड़ताल पर रहने की घोषणा की।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष हाजी एजाज अहमद व महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का जत्था पुलिस अधीक्षक से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा। वह कार्यालय में नहीं थे। अधिवक्ताओं का जत्था कचेहरी गेट के बाहर अशोक लाट के पास नेशनल हाईवे पर आ पहुंचा और पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन

करीब 45 मिनट के बाद क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह आए और अधिवक्ता संघ पदाधिकारियों को बताकर संतुष्ट करने का प्रयास किया कि आरोपी उप निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी ने फोन पर संघ अध्यक्ष की पुलिस अधीक्षक से बात भी कराई। अधिवक्ता संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम खत्म कर अधिवक्ता संघ सभागार पहुंचे। अध्यक्ष और महासचिव की उपस्थिति में तय हुआ कि उप निरीक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे सेवाओं से निष्कासित किया जाए। इस मुद्दे पर संघ पुलिस महानिरीक्षक से भी मिलेगा। संघ ने घोषणा की कि यह कार्रवाई न होने पर अगले दो दिन अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।

अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष अवधेश गुप्ता (खादी वाला), अशोक दीक्षित, राजेश कुमार दुबे भैया जी, सुनील कुमार गुप्ता, जयकरन सिंह वर्मा, राममिलन सिंह पटेल, रामफल यादव, राममूर्ति पटेल, चंद्रशेखर सिंह, रामप्रकाश शिवहरे, शिवविलास सोनी, अवधेश शिवहरे, कुलदीप यादव, योगेश कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed